वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार को चेतगंज में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने पूर्व पार्षद शंकर साहू और भारती साहू के चेतगंज स्थित आवास पर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को चना-घुघुरी और हलवा वितरित किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के श्रीमहंत महेंद्र गिरि महाराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके लाल, प्रेम नारायण मौर्य 'अप्पू', अंकित साहू, रोहित साहू, गीतांजलि साहू 'सोनी', महेश साहू, राजेश साहू, प्रभु गुप्ता, आजाद पाल, पप्पू साहू, रजत विश्वकर्मा, अभिषेक गुप्ता और रिशु सेठ सहित अन्य लोग शामिल रहे।