समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर ने शुक्रवार को मीडिया वक्तव्य में भाजपा पर घोषणापत्र के अनुसार काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ अपने स्वजातीय लोगों को आगे बढ़ा रही है और उसका आम जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा जाति की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाजवादी विचारधारा की बात करती है। सुभासपा नेता अरविंद राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष राजभर ने कहा कि जिस पार्टी में सुहेलदेव के बाद ‘राजभर’ शब्द ही हटा दिया गया, वह अपने समाज की बात कैसे करेगी। उन्होंने दावा किया कि राजभर समाज का 70 प्रतिशत वोट सपा के पास है। कहा कि सपा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा में सिर्फ पोस्टमैन का काम कर रहे हैं।