अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मोरारी बापू बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में मोरारी बापू के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए यहां की संस्कृति और परंपराओं को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक अनुभूति श्रद्धालुओं को विशेष ऊर्जा प्रदान करती है। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।