बाबा विश्वनाथ को भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा धनतेरस के मौके पर अपने स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों पर कृपा बरसा रही हैं। मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से ही बांसफाटक स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी रही। शुक्रवार को भोर में पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। जो पांच दिनों तक चलने वाला है। माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बांसफाटक से गोदौलिया तक श्रद्धालुओं की कतार लगी है।