शिक्षकों और स्नातकों से सीएम योगी ने अपील की कि सपा और कांग्रेस पर भरोसा मत करना। ये तोड़ने का काम करेंगे। इनको जोड़ने में नहीं इनको तोड़ने में मजा आता है। भारतीय जनता पार्टी के दोनों अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बना करके विधान परिषद में भेजना है। युवाओं और शिक्षकों की समस्या का भी समाधान होगा। सीएम ने कहा कि सपा पर भूलकर भी विश्वास मत करना। ये जैसे कोई मगरमच्छ नदी किनारे बुलाकर नदी पार कराने के लिए आश्वस्त करेंगे, फिर बीच में ले जाकर क्या करेंगे ये आप सबको पता है। इन गिरगिटों से सावधान रहना। आप सब अच्छे प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजिए।