फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर बजने लगे छठ गीत, बिहार जाने वाली ट्रेनों मे भीड़; VIDEO

लोक आस्था के पर्व छठ की तैयारी तेज हो गई है। जहां बाजार में छठ पूजा के व्रत के समान बिकने शुरू हो गए हैँ वहीं रेलवे स्टेशनों पर छठ के गीत सुनाई देने लगे हैं। वाराणसी रेलवे स्टेशन और बनारस रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही छठ के गीत बज रहे हैं। रेल मंत्रालय की इस पहल पर वाराणसी जंक्शन यानी कैंट रेलवे स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन पर भी छठ पूजा का फोटो दिखाया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू होकर चार दिन तक चलने वाले छठ पूजा उत्सव के लिए अब ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। विशेष कर बिहार जाने वाली रूट की ट्रेनों में स्लीपर कोच से लेकर जनरल कोच तक भीड़ ज्यादा दिख रही है। इसको देखते हुए ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें