धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की कर्मस्थली दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ प्रांगण के मणि मंदिर में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 151 क्विंटल अन्न व विविध पकवान देवी-देवताओं को अर्पित किए गए। परिसर स्थित देवाधिदेव महादेव का भांग से महाकालेश्वर स्वरूप में दिव्य एवं भव्य श्रृंगार किया गया।