फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में चांदी के आभूषण लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने 8.50 लाख के गहने

सुल्तानपुर। चांदी के थोक व्यापारी से लूट के मामले में धनपतगंज पुलिस और एसओजी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 8.50 लाख रुपए कीमत के 4 किलो 252 ग्राम चांदी के आभूषण, तमंचा और कारतूस मिले हैं। 4 नवंबर 2026 को हिमांचल मिश्रा अपने साथी लल्लन गिरि के साथ बाइक से चांदी के आभूषण बेचने जा रहे थे। बटपरवा टीकर मोड़ के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने तमंचे की बट से हिमांचल के सिर पर वार किया और आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस मामले में धनपतगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि लल्लन गिरि और राधेश्याम वर्मा ने दिल्ली में काम के दौरान मिले सुरजीत सिंह संधू उर्फ चाचा, निवासी पंजाब, के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लल्लन ने 4 नवंबर को हिमांचल के आने का रास्ता और समय सुरजीत को बताया। इसके बाद सुरजीत अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौके पर पहुंचा और लूट की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्लन गिरि पुत्र श्रीराम गिरि और राधेश्याम वर्मा पुत्र शिवराम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम सेवरा, थाना धनपतगंज के निवासी हैं। पुलिस ने 4 किलो 252 ग्राम चांदी के आभूषण, चार लिफाफों में चांदी के नोट और दो राधा श्रृंगार बरामद किए हैं। इनके अलावा एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, हिमांचल का पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस को मारुति इंटरप्राइजेज की बिल बुक और टैक्स इनवॉइस भी मिले हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल आकाश मौर्य और कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल थे। एसपी ने टीम को 25,000 रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें