फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में 40 फीट के रावण का दहन, गूंजा सत्य की जीत का संदेश

गभड़िया ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम 6:38 बजे राम-रावण युद्ध के बाद 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मैदान से निकली दोनों सेनाओं के पहुंचने पर हुए मंचन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत का संदेश गूंजा। डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने नागरिकों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बजरंगी के नेतृत्व में किए गए इंतजाम और नागरिकों के अनुशासन की सराहना की। एसपी ने कहा कि संघर्ष कितना भी लंबा हो, अंत में जीत सत्य की होती है। उन्होंने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए रामलीला समिति को बधाई दी। ओमप्रकाश बजरंगी ने कहा कि रावण दहन बुराइयों और विकारों पर नियंत्रण का प्रतीक है। जिले में मंगलवार को 22 स्थानों पर रावण दहन हुआ। प्रशासन के मुताबिक, 1,788 देवी प्रतिमाएं स्थापित हैं। 46 स्थानों पर रामलीला मंचन और बुधवार को 10 स्थानों पर भरत मिलाप होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें