फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधकर लौट रही महिला की अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, VIDEO

रक्षाबंधन पर मायके में भाई को राखी बांधकर ससुराल लौट रही महिला की धर्मशाला चौक के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को अस्वस्थ देखकर मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल की मदद से उसे जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया। महिला की पहचान मेहुड़ीकला निवासी प्रियंका उपाध्याय के रूप में हुई। बताया गया कि प्रियंका रक्षाबंधन पर मायके गई थीं। भाई को राखी बांधने के बाद वह ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान धर्मशाला चौक पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। महिला की हालत बिगड़ती देख महिला थाना प्रभारी सविता सरोज तत्काल मौके पर पहुंचीं और बिना देर किए प्रियंका को जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया। सूचना मिलने पर उनके देवर रुपेश उपाध्याय भी अस्पताल पहुंच गए। समय पर उपचार मिलने से महिला को राहत मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें