उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 38 गांवों के 3500 से अधिक ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से जंगलों के संरक्षण में जुटे हैं। शिफ्ट में पहरा देकर और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर ग्रामीणों ने 2070 हेक्टेयर जंगल को सुरक्षित किया है। उनकी पहल से पहाड़ी क्षेत्रों में हरियाली लौट रही है और पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाने में मदद मिली है।