भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। शनिवार को स्वच्छता दूतों और सफाई कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि संगठन ने अजीत रावत की सक्रियता, समर्पण और कार्यों को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके महामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।