फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: विजिलेंस टीम पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर किसानों का उत्पीड़न करने और मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की विजिलेंस टीम किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है। किसानों के मोनोब्लॉक और सबमर्सिबल पंप खोलकर ले जाने से उनकी खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही कई चुनौतियों के बीच फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे में सिंचाई के उपकरण हटाए जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ रही हैं। संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में प्रभावशाली और सत्ताधारी लोगों से जुड़े बिजली चोरी के मामलों में विजिलेंस टीम अपेक्षित कार्रवाई नहीं करती, जबकि किसानों के खिलाफ सख्ती दिखाई जाती है। उन्होंने पूरी कार्यप्रणाली की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने और किसानों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान आकाश चौहान, हर्षित तिवारी, विक्की पटेल, राजकुमार मौर्य, दिनेश चेरो, विजय चौहान, अरविंद चौहान और धीरज कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें