सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित डायट परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का शुक्रवार को समापन हुआ। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कुल 1.80 लाख रुपये का कारोबार किया। मेले में लगाए गए 40 स्टॉलों पर समूह की महिलाओं की ओर से तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान सोन अर्थ ब्रांड के गिफ्ट हैंपर की खूब बिक्री हुई। बकरी के दूध से बने साबुन, पंचगव्य के दीये, अगरबत्ती, श्रीअन्न के लड्डू समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की भी मांग रही।