फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनिहोर बोले- भाजपा शासन में बंद किए गए स्कूलों को फिर शुरू करेगी सपा;video

अभिनव कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 08:34 PM IST

सपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी के साथ पार्टी की मासिक बैठक भी हुई। बैठक में आठ सितंबर को प्रस्तावित सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पीडीए जन पंचायत की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा और शिक्षक समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा। उनका जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सोनभद्र के दर्जनों विद्यालयों का विलय कर दिया गया है, जिससे गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सोनभद्र में बंद किए गए विद्यालयों को फिर से शुरू कराया जाएगा और हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। बैठक में पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, डॉ.लोकपति सिंह पटेल, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें