फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन मार्ग पर लगा लंबा जाम, हुई परेशानी; VIDEO

रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों की भीड़ की वजह से रॉबर्ट्सगंज नगर में डायवर्जन रूट पर लंबा जाम लग गया। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग से रेलवे स्टेशन होते हुए बीएसएनएल आफिस से होते हुए दंडईत बाबा मंदिर तक जाम में लोग फंसे रहे। इसके साथ ही आरओबी निर्माण के लिए क्रासिंग के पश्चिम बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर भी दो पहिया वाहन सवार जाम में फंसे नजर आए। मौके पर किसी कर्मचारी की मौजूदगी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रॉबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौक, मेन मार्केट, मेन चौक जाने वाले मार्ग, शीतला मंदिर चौक और धर्मशाला रोड समेत कई स्थानों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें