कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को आयोजित करमा पूजन, आदिवासी मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों के हक की लड़ाई लड़ने की बात वक्ताओं ने कहीं। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रोशन लाल यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा।