रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहा के समीप स्थित एक रेस्टूरेंट से सोमवार को तेज धुंआ उठने से अफरा-तफरी मच गई। बड़ी आग की आशंका में लोग सहम गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि लोगों की तत्परता से तुरंत इस पर काबू पा लिया गया। छानबीन के बाद किचन में तेल गर्म करने के दौरान लापरवाही की बात सामने आई।