फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा के धक्के से टूटा इलेक्ट्रिक फाटक, 35 मिनट जाम में फंसे लोग; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 10:01 PM IST

रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की दोपहर में ई-रिक्शा के धक्के से इलेक्ट्रिक फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक टूटने के बाद क्रासिंग पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 35 मिनट तक लगे जाम में आम लोगों के साथ अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे। घटना के करीब 10 मिनट बाद रेलवे कर्मचारियों ने मैनुअल तरीके से क्रासिंग बंद कराई। इसके बाद चुनार की ओर से चोपन जा रही मालगाड़ी को सुरक्षित तरीके से गुजारा गया। ट्रेन के निकलने के बाद कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक फाटक को उठाकर किनारे किया, जिसके बाद क्रासिंग से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जाम के चलते डायवर्जन रूट पर भी बाइक सवारों की लंबी कतार लग गई। करीब 35 मिनट बाद यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सोनभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि ई-रिक्शा के धक्के से क्रासिंग का इलेक्ट्रिक गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाटक की मरम्मत कर उसे दुरुस्त कर दिया। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत करा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें