फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन छठ घाट पर देव दीपावली की धूम

देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार को अनपरा क्षेत्र के कहुआनाला रोड स्थित मालवीय नगर के अर्जुन छठ घाट पर अर्जुनोत्सव महिला समिति की ओर से भव्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के 120 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में कराई गई। समिति की संयोजिका नीलू राय ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल सूखे रंगों से रंगोली बनाने का नियम रखा गया था। प्रतिभागियों को रंगोली बनाने की सामग्री समिति की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गई। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश दिए। सीनियर वर्ग में पूनम ने भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता का संदेश देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा साहनी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रंगोली बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें