पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में सोमवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय कला-उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई विधाओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।