कोयला कामगारों की समस्याओं और लंबित अधिकारों के समाधान को लेकर कोयला श्रमिक सभा, हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) शाखा ककरी ने सोमवार को एनसीएल ककरी प्रबंधन को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन के शाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और सचिव सुमंत कुमार राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एनसीएल के सह प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक, ककरी परियोजना क्षेत्र के माध्यम से प्रबंधन को सौंपा।