सोन, रिहंद, बिजुल, बकहर और कनहर के बाद अब बेलन नदी भी उफान पर है। तहसील क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे से घोरावल-कोहरथा मार्ग और घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। इससे दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।