संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से संगोष्ठी में संविधान के मूल्यों और आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।