धनौरा गांव में लकड़ा बांध की ओर जाने वाले बदहाल मार्ग के निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने की शिकायत पर पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को 15 दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आरईएस विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही।