वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित होने के बाद आशुतोष सिन्हा शनिवार को सपा के जिला कार्यालय पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर उन्हें जीत की बधाई दी। स्वागत के दौरान कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा।