फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में पंचायत मित्र के घर चोरों ने बोला धावा, एक सप्ताह में दो चोरियों से लोग परेशान

कोतवाली देहात के चौकी कचनार क्षेत्र में एक सप्ताह में दो चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार रात को पंचायत मित्र के घर धावा बोलकर लाखो का माल पार कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली देहात के पिपरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पंचायत मित्र कुलदीप के घर में धावा बोला। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गये। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर वहा रखे जेवरात समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बक्सा टूटने की आहट पर मां की नींद टूट गयी। वो कमरे की ओर पहुंची जहां तीन अज्ञात लोग चोरी करते नजर आये। मां के शोर मचाने पर वो सारे वहां से भाग गये। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित द्वारा चौकी कचनार में प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। इसी सप्ताह चोरों ने पिपरी निवासी मिथिलेश पुत्र राधेश्याम के घर पर उस समय धावा बोला था। जब पूरा परिवार किसी रिश्तेदारी में गया था। चोरों ने कीमती सामान समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें