फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोविंदा को देखने उमड़ा जनसैलाब, अरिंजय चौधरी की पदयात्रा का भव्य समापन

अरिंजय चौधरी की ओर से निकाली गई पदयात्रा का गुरुवार को जनता भट्टा पर भव्य कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। शरद चौधरी फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता गोविंदा के पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए सीतापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े। अनुमानित करीब 15 हजार की भीड़ कार्यक्रम में पहुंची। बताया गया कि पदयात्रा के दौरान करीब 30 गांवों को कवर किया गया। पांच दिनों तक चली इस पदयात्रा के समापन समारोह में गोविंदा के आगमन ने आयोजन को खास बना दिया। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति न बने। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें