फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ भी डूबा, पम्पिंग सेट लगाकर निकाला गया पानी

सीतापुर। जिले में मंगलवार की मध्य रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी रुक-रुककर जारी रही। बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार सुबह कामकाज के लिए निकले लोग छाता लेकर बारिश से बचते नजर आए। तीर्थनगरी नैमिषारण्य में भी बारिश का खासा असर दिखाई दिया। प्रसिद्ध चक्रतीर्थ और उसका परिसर पानी से जलमग्न हो गया। चक्रतीर्थ की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। श्रद्धालुओं और पुजारियों के बैठने के लिए बनाई गई तख्त वाली जगह पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे पूजा-अर्चना और परिसर में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई। पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला गया। बारिश के कारण नैमिषारण्य में सामान्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही। वहीं, शहर के कई निचले इलाकों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा हो गया। इससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 71 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद रखे गए। इससे खराब मौसम और जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल जाने से राहत मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें