फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के बाद कूड़ा नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबे, तलाश जारी

सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र में बुधवार सुबह कूड़ा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए। दोनों की पहचान बेलटीकर टोला दयालपुर निवासी आदित्य (18) और गौतम (19) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन के बाद आदित्य नदी में नहाने लगा और गहरे कुंड में चला गया। उसे डूबता देख गौतम बचाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन वह भी डूब गया। सूचना पर मोहाना और लोटन पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें