फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रावस्ती में करंट लगने से युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Akash Dwivedi Updated Sat, 05 Sep 2026 03:22 PM IST

सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवरिया के मजरा परानपुर में शुक्रवार की सुबह पानी के मोटर का तार सही करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। परानपुर गांव निवासी देवता राम(45) शुक्रवार की सुबह नहाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि पानी का मोटर नहीं चल रहा है। जिसके बाद देवताराम प्लास लेकर बिजली के बोर्ड में पानी के मोटर का तार सही करने लगे। इस दौरान प्लास से केबिल का तार काटते समय वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई भरत लाल ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने छत पर चढ़कर अंदर देखा। जहां, देवताराम के हाथ में प्लास और बिजली का केबिल तार था और वह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। घटना की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें