फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: छह मांगों को लेकर आशाओं का धरना जारी, सीएमओ कार्यालय पर किया हंगामा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं का आंदोलन छह सूत्री मांगों को लेकर जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया और मांगों को लेकर हंगामा किया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई। अखिल भारतीय संगिनी व आशा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने, नियुक्ति पत्र जारी करने, वर्ष 2006 से लंबित भ्रमण दिवस का भुगतान कराने, बीमा सुरक्षा और यात्रा भत्ता देने की मांग कर रही हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और एकमुश्त 12 लाख रुपये देने की मांग भी शामिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले भी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी कारण उन्हें धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें