शामली में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने थानाभवन गन्ना फैक्टरी शुरू होने से पहले बकाया गन्ना भुगतान, बघरा-नौहट्टी बाईपास चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था और सड़क निर्माण की मांग की। किसानों ने ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर रोक, पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक, आवारा पशुओं को गोशाला भेजने और सरकारी समितियों पर समय से पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।