फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जन्माष्टमी पर कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत की भगवान कृष्ण की झांकी

Mukesh Kumar Updated Thu, 03 Sep 2026 05:50 PM IST

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने भगवान कृष्ण की झांकी सजाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। झांकी में नितिन, दक्ष, आयुष, कार्तिक और प्रज्ञा ने प्रतिभाग किया। इस बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने हरिशंकरी के पौधे भी रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण में प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन, शिक्षिका दपिंदर कौर, मीरा सिंह, शालिनी मिश्रा, नम्रता मिश्रा और वर्षा मिश्रा मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें