फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाओ संवाद रैली में पहुंचीं प्रदेश अध्यक्ष, हुआ स्वागत

शाहजहांपुर। कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ संवाद रैली में शामिल होने पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का जोरदार स्वागत किया गया। लोधीपुर स्थित फार्म हाउस में आयोजित रैली में पांच जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। शुक्रवार को करीब 2:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में पांच जिलों से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें