फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर:रोडवेज में मुफ्त यात्रा अफसरों ने महिलाओं से पूछा- परिचालक ने किराया तो नहीं लिया

शाहजहांपुर में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने के बाद बुधवार को अफसरों ने बस अड्डे पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम सैनी और एआरएम अरुण कुमार ने रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी विभिन्न बसों में जाकर महिला यात्रियों से सीधे संवाद किया। पूछा-परिचालक ने किराया तो नहीं लिया। एआरटीओ प्रवर्तन ने महिला यात्रियों से यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में भी जानकारी ली। एआरएम अरुण कुमार ने परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें