फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता: सैफी और रिजवान की बल्लेबाजी से रिजवान स्पोर्टिंग ने जीता मैच

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के मैदान पर बुधवार को खेले गए क्रिकेट मैच में रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएस कारपोरेट क्लब को 85 रन से हरा दिया। जीत में सैफी खान और इरफान रजा खान की अर्धशतकीय पारियों के साथ गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान स्पोर्टिंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अनुज गुप्ता एक रन और मोहम्मद दिलशाद बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद सैफी खान ने 48 और इरफान रजा खान ने 64 रन बनाकर टीम को संभाला। निजाकत खान ने 11 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। एमएस कारपोरेट क्लब की ओर से अतुल मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस कारपोरेट क्लब की टीम 17 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। सिद्दू ने 10, जबकि रजा हुसैन खान और मोहम्मद आमिर ने 13-13 रन बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग की ओर से अनमोल कटियार और रिजवान ने तीन-तीन विकेट लिए। फिरदौस को दो, जबकि इरफान रजा और अनुज गुप्ता को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें