शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात घरेलू कलह और शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने 12 वर्षीय बेटी का भी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पिता की करतूत देखकर दूसरी 17 वर्षीय बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।