फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

शाहजहांपुर में पितृ पक्ष के पुण्यदायी अवसर पर पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन धाम परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीले और लाल वस्त्रों में सजीं महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र की परिक्रमा की। ढोल के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। हरे कृष्ण-हरे राम और जय श्री रुद्र बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि पितृ पक्ष में भक्ति, दान और कथा श्रवण का विशेष महत्व है। क्षेत्र के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति के साथ पितरों की तृप्ति एवं मोक्ष की कामना से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से व्यास आचार्य पं. अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक कथा सुनाएंगे। आयोजन में डीके सक्सेना, राजीव त्रिवेदी, राजीव दीक्षित, श्यामा चरण, रामदास, पवन, अतुल अरोड़ा, अलका अरोड़ा, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें