फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह के खिलाफ गूंजा संकल्प, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर संजय सरस्वती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई। कॉलेज के सुभाष चंद्र बोस सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार ने दीप जलाकर किया। शिल्पी गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह बच्चों का बचपन छीन लेता है। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने विचार रखे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट रश्मि देवी, लेखाकार अभिषेक कुमार, डीईओ दीपिका मिश्रा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें