शाहजहांपुर में ओसीएफ और खिरनीबाग रामलीला में रावण के पुतले आकर्षण का केंद्र बने हैं। दोनों स्थानों पर 40 फुट ऊंचे रावण के पुतलों को खड़ा करा दिया गया है। काले और चमकीले कपड़ों से सजे लंकेश को आकर्षक रूप दिया गया है। वहीं, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए गए हैं। खिरनीबाग रामलीला में रावण का पुतला 40 फुट और मेघनाद का 35 फुट ऊंचा है। पुतलों को तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा। कमेटी से जुड़े नरेंद्र मिश्रा गुरु ने बताया कि पिछले वर्ष दोनों पुतलों के निर्माण पर करीब 38 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस बार लागत में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।