फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पेट्रोल पंप के पास ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, छह ई-रिक्शा समेत 15 वाहन जले

Sun, 25 Oct 2026 12:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र की गीतापुरम कॉलोनी में पेट्रोल पंप के पास स्थित मोटर्स पार्ट्स के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलकर या झुलसकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

शनिवार रात आग लगने के बाद धुआं उठता देखकर लोगों ने दमकल यूनिट को सूचना दी। 11:46 बजे सदर फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। 

काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखे वाहन इसकी चपेट में आ गए। छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलने से क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें