फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सामान कम होने पर विवाद, ग्राहक पर डिलीवरी बॉय को पीटने का आरोप, हंगामा

Tue, 15 Sep 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कटिया टोला में सोमवार रात ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने पहुंचे युवक का ग्राहक से विवाद हो गया। डिलीवरी बॉय ने ग्राहक पर मारपीट करने और स्कूटी छीनने के प्रयास का आरोप लगाया। घटना के बाद डिलीवरी बॉय के साथी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और देर रात तक हंगामा होता रहा।

बताया गया कि डिलीवरी बॉय ऑनलाइन सामान लेकर कटिया टोला में एक ग्राहक के घर पहुंचा था। ग्राहक ने सामान कम होने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। डिलीवरी बॉय का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और स्कूटी छीनने का प्रयास किया गया।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता 
विवाद की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद डिलीवरी बॉय अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गया। बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय के साथी थाने के बाहर जुट गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि ऑनलाइन सामान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें