कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने बुधवार को गोरखपुर में गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने संगठन को सक्रिय करने और भाजपा सरकार की नीतियों व कथित नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जिलाध्यक्षों से संभावित मजबूत प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी ली।