फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी को मिली बाइक, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिले में आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डायल-112 में दो दोपहिया पीआरवी वाहनों को शामिल किया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा की मौजूदगी में दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस कार्यालय से रवाना किया। दोपहिया पीआरवी वाहनों के संचालन से अब पुलिस को संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और उन स्थानों तक पहुंचने में सहूलियत होगी, जहां चारपहिया वाहन पहुंचने में कठिनाई होती है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी इन वाहनों की अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें