उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संतकबीरनगर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर वीआईपी सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, प्रवेश-निकास और भीड़ नियंत्रण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।