रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।