फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

संयुक्त संघर्ष मोर्चा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को चौथे दिन भी कर्मियों कार्य बहिष्कार किया और सीएमओ कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। साथ ही लंबित मांगों को लेकर शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरना के दौरान कर्मचारियों ने राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने, एनएचएम कर्मियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति, सेवा सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा आदि सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं, आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन तथा समयबद्ध वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें