संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांटे में करीब 15 दिन पहले दो युवकों पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऊनखास निवासी प्रेम प्रकाश सिंह (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को डारीडीहा मोड़ के पास से पकड़ा।