संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह नेदुला चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गया। हादसे में स्कूटी सवार खलीलाबाद के तितौवा निवासी नवनीत मिश्रा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।